गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवान में शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत

Triangle News

1 day ago 166 views
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवान में शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट | राजीव आनंद

लखनऊ/याहियागंज | Triangle News Lucknow

लखनऊ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, याहियागंज में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवान सजाया गया। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संगत ने श्रद्धा और भक्ति के साथ शबद कीर्तन का आनंद लिया।

गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतसर से पधारे भाई अमनदीप सिंह जी ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके पश्चात ज्ञानी गुरमीत सिंह जी ने श्री गुरु रामदास जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला।

31 अक्टूबर की रात से 1 नवंबर की सुबह तक होगा विशेष समागम

मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक और विशेष धार्मिक समागम 31 अक्टूबर की रात से 1 नवंबर की सुबह तक आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। इसमें लुधियाना से भाई गुरशरण सिंह जी विशेष रूप से पधारेंगे और शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस पर सजेगा विशेष दीवान

उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस अवसर पर दीपमाला भी की जाएगी, जिससे पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर होगा।

कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा तथा संगत के बीच मिष्ठान प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

370
पेज 34 / 62