गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

साहू फाउंडेशन ने 93वीं वाहिनी CRPF मुख्यालय में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक जवानों और परिजनों ने उठाया लाभ

Triangle News

59 minutes ago 76 views
साहू फाउंडेशन ने 93वीं वाहिनी CRPF मुख्यालय में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक जवानों और परिजनों ने उठाया लाभ

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/लखनऊ। साहू फाउंडेशन के तत्वावधान में 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 93वीं वाहिनी के मुख्यालय, आशियाना, लखनऊ में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहिनी के अधिकारियों, 100 से अधिक जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

93वीं वाहिनी CRPF के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ कमांडेंट श्री अनूप कुमार साहू की अध्यक्षता में हुआ। शिविर का उद्देश्य जवानों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य जांच तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना था।

CBC, लिपिड प्रोफाइल और विटामिन की जांच की सुविधा

शिविर में सीबीसी (CBC) के 24 पैरामीटर, लिपिड प्रोफाइल के 8 पैरामीटर, रैंडम ब्लड शुगर (RBS), विटामिन-D और विटामिन-B12 सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जवानों और उनके परिजनों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकों से परामर्श लिया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में साहू फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. एस.के. साहू ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ से एमबीबीएस तथा एम्स, नई दिल्ली से मेडिसिन में एमडी की डिग्री प्राप्त की है। उनकी विशेषज्ञता में छाती संबंधी रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायराइड और मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियां शामिल हैं।

इस अवसर पर डॉ. एफ.ए. खान भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वह लखनऊ में न्यूरो-स्पाइन क्लिनिक संचालित करते हैं और साहू फाउंडेशन के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान देते हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है साहू फाउंडेशन

साहू फाउंडेशन एक गैर-सरकारी संस्था है, जो लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करती है। इस शिविर के माध्यम से फाउंडेशन ने CRPF कर्मियों और उनके परिवारों तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा पहुंचाने में योगदान दिया।

CRPF अधिकारियों ने जताया आभार

शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए कमांडेंट श्री अनूप कुमार साहू, द्वितीय कमान अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह, उप कमांडेंट श्री संजय कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट श्री रमेश कुमार त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट श्री राम कृष्ण तिवारी तथा सूबेदार मेजर आलोक श्रीवास्तव ने साहू फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. एस.के. साहू, डॉ. एफ.ए. खान और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

370
पेज 1 / 62