मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

प्रयागराज में पुलिस का विशेष अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 51 लोग हिरासत में, कारों में भी चल रही थी ‘जाम पार्टी’!

Triangle News

1 day ago 52 views
प्रयागराज में पुलिस का विशेष अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 51 लोग हिरासत में, कारों में भी चल रही थी ‘जाम पार्टी’!

रिपोर्ट: जफर खान | प्रयागराज

Triangle News Lucknow

प्रयागराज। शहर के सिविल लाइंस इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। DCP CITY सागर जैन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने थॉर्नहिल रोड, बार के आसपास और अन्य प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान शराब की दुकानों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए कुल 51 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई में कुछ ऐसे लोग भी पकड़े गए, जो अपनी कारों को ही मानो बार बनाकर जाम छलका रहे थे। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह शराब पीने के मामलों को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को चेतावनी

सिविल लाइंस जैसे व्यस्त इलाके में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस की इस कार्रवाई से खुले में शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया। अब देखना होगा कि ऐसे अभियानों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की घटनाओं पर कितनी रोक लगती है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

238
पेज 25 / 40