विशेष रिपोर्ट: त्योहारों से पहले एक्शन मोड में CM योगी, आज शाम 5 कालिदास मार्ग पर करेंगे समीक्षा बैठक
Triangle News
1 week ago
25 views
09 Oct 2026
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मंडलायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के मुताबिक, सभी अधिकारियों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ना होगा।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर होने वाली इस बैठक में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।