शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

चिनहट और BKT में 45 बीघा जमीन पर 8 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, LDA का बुलडोजर चला

Triangle News

1 week ago 73 views
चिनहट और BKT में 45 बीघा जमीन पर 8 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, LDA का बुलडोजर चला

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना

लखनऊ।

लखनऊ में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ LDA का बुलडोजर एक बार फिर गरजा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को चिनहट और बीकेटी क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 45 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 8 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 और जोन-4 की टीमों द्वारा की गई।

चिनहट में 35 बीघा की 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक, चिनहट के ग्राम मेहोरा में कार्रवाई की गई। यहां मोहन, राज, धर्मवीर, राजवीर, विजय कुमार, ओमप्रकाश व अन्य द्वारा करीब 35 बीघा क्षेत्रफल में 6 अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।

एलडीए के अनुसार इन प्लाटिंग के लिए प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। मामले में विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे, जिसके बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

BKT में भी दो अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

वहीं, प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने बीकेटी के ग्राम इंदौराबाग और ग्राम रामपुर देवरई में अभियान चलाया। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के अनुसार, यहां प्रज्जवल सिंह चौहान, कृष्ण कुमार अग्रवाल व अन्य द्वारा करीब 10 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 2 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

LDA की इस कार्रवाई के बाद अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत ले-आउट के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 1 / 34