भदोही में एसपी अभिनव त्यागी ने की जनसुनवाई, बोले- कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए शिकायतों का निस्तारण
Triangle News
विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
उत्तर प्रदेश | भदोही। आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने 10 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र एसपी के समक्ष प्रस्तुत किए। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए, ताकि पीड़ित पक्ष को वास्तविक राहत मिले और वह कार्रवाई से संतुष्ट हो।
थानों पर पीड़ितों से मानवीय व्यवहार के निर्देश
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस थानों में आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए नियमानुसार दर्ज किया जाए और प्रत्येक मामले में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता को केवल आश्वासन न दिया जाए, बल्कि उसकी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई भी की जाए।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
सच के साथ, सबसे आगे…