उत्तर प्रदेश के 1,146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4,300 किसानों को ₹215 करोड़ की सहायता
Triangle News
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena
राजधानी – लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को कुल ₹215 करोड़ की सहायता राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर सरकार की रोजगार एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जोर देते हुए कहा गया कि जब सरकार की नीयत साफ और नीति स्पष्ट होती है, तो युवाओं को अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपने ही प्रदेश में रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। इससे युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ प्रदेश के विकास में मिलता है।
उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन और किसानों के कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयास इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।
सभी नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
सच के साथ, सबसे आगे…
जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता