बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

जन भवन में मां दुर्गा की आराधना, गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का रंग

Triangle News

1 day ago 54 views
जन भवन में मां दुर्गा की आराधना, गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का रंग

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की पूजा-अर्चना और आरती, नवरात्रि उत्सव में अब तक 7,037 श्रद्धालुओं की सहभागिता

लखनऊ | Triangle News Lucknow

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना एवं मान्या सक्सेना

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन में आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रि गरबा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय लोक संस्कृति का अनूठा संगम बन रहा है। शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिवस पर राज्यपाल ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जन भवन परिसर में आयोजित गरबा महोत्सव भक्तिमय संगीत और पारंपरिक नृत्य से गूंज उठा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की लयबद्ध प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक उत्सव की भावना को जीवंत किया। पूरे परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

गरबा महोत्सव में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भागीदारी

जन भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में 1,267 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जबकि महोत्सव के प्रारंभ से अब तक कुल 7,037 श्रद्धालु इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हो चुके हैं। यह सहभागिता नवरात्रि के प्रति जनसामान्य की आस्था और भारतीय लोक संस्कृति के प्रति उत्साह को दर्शाती है।

गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) आशुतोष कुमार, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश

जन भवन में आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ भारतीय लोक परंपराओं को प्रोत्साहित करने का मंच भी बन रहा है। यह आयोजन विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़कर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

251
पेज 1 / 42