लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बस हादसा: घायलों का हाल जानने KGMU पहुंचे पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी, बेहतर इलाज के निर्देश
Triangle News
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
Report: Priyanshu Saxena | Prashant Yadav
राजधानी – लखनऊ।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी केजीएमयू (KGMU) पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
प्रशासन की ओर से हादसे में घायल यात्रियों के बेहतर उपचार और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
सच के साथ, सबसे आगे…
जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता