बुधवार, 11 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोरखपुर में ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं की सौगात, वनटांगिया समाज के उत्थान पर विशेष जोर

Triangle News

12 hours ago 266 views
गोरखपुर में ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं की सौगात, वनटांगिया समाज के उत्थान पर विशेष जोर

Report: Rajesh Saxena | Prashant Yadav

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

गोरखपुर / उत्तर प्रदेश। दीपावली के पावन अवसर पर गोरखपुर में वनटांगिया समाज के विकास और खुशहाली को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ₹82 करोड़ से अधिक की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने केवल अपने परिवार के हितों के बारे में सोचा, उनसे गरीबों, दलितों और वंचितों के कल्याण की उम्मीद करना एक दिवास्वप्न जैसा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले वनटांगिया समाज सहित कई वंचित वर्ग लंबे समय तक उपेक्षा का सामना करते रहे।

मुख्यमंत्री ने वनटांगिया समाज के उत्थान, सामाजिक सम्मान और उनके जीवन में खुशहाली लाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता किट प्रदान की गईं। कार्यक्रम में वनटांगिया समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों तथा वनटांगिया समाज की बहनों और भाइयों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विकास, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश

वनटांगिया समाज के लिए विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें