शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

अयोध्या मामले में माँगा चोरी का पूरा हिसाब

Triangle News

2 weeks ago 86 views
अयोध्या मामले में माँगा चोरी का पूरा हिसाब

_________

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि धनराशि प्रकरण में आरोप-पत्र दाखिल होने के बाद कुल कथित चोरी की राशि का स्पष्ट और समेकित हिसाब सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।

डीजीपी, यूपी को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल की जांच में 105 अनधिकृत रूप से धन हटाने अथवा छिपाने की घटनाएँ, 173 गवाह तथा विस्तृत सीसीटीवी, बैंकिंग और वित्तीय साक्ष्य सामने आए हैं। आरोप-पत्र में लगभग ₹79.85 लाख की बरामदगी भी बतायी गयी है।

लेकिन मूल प्रश्न अभी भी सामने है कि इन 105 घटनाओं में कुल कितनी धनराशि कथित रूप से गयी?

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सिर्फ बरामदगी का आंकड़ा पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक घटना की कथित राशि, आरोपीवार राशि और सभी आरोपियों की कुल कथित अपराध-राशि को जोड़कर कुल कथित चोरी की राशि निर्धारित किया जाना आवश्यक है। साथ ही, उसमें से कितनी राशि बरामद हुई, कितनी राशि अथवा संपत्ति को कथित अपराध की आय से जोड़ा गया और कितनी राशि अभी भी असंबद्ध है, यह भी सामने आना चाहिए।

उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि यदि यह समेकित वित्तीय गणना अभी पूरी नहीं हुई है, तो इसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 193(9) के अंतर्गत आगे की जांच का स्पष्ट विषय बनाया जाए।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 1 / 34