शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 |

वाराणसी 31 अक्टूबर 2026 को VVIP दौरा: CM योगी और रेलमंत्री के आगमन पर 20 रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन, तीन घंटे पहले से लागू होंगे प्रतिबंध

Triangle News

1 hour ago 2 views
वाराणसी 31 अक्टूबर 2026 को VVIP दौरा: CM योगी और रेलमंत्री के आगमन पर 20 रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन, तीन घंटे पहले से लागू होंगे प्रतिबंध

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री, भारत सरकार के 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी आगमन से तीन घंटे पहले से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा।

इस दौरान ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों, रोडवेज बसों और भारी वाहनों की आवाजाही पर अलग-अलग मार्गों पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन की जानकारी जरूर कर लें।

इन प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित

1. कचहरी से पुलिस लाइन होते हुए चौकाघाट तक ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।

2. लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन और विश्वेश्वरगंज तक ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

3. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार क्षेत्र में ऑटो-ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।

4. कैंट रेलवे स्टेशन से BHU जाने वाले ऑटो लहरतारा और भिखारीपुर मार्ग के बजाय सिगरा-रथयात्रा मार्ग से जाएंगे।

भारी वाहनों और बसों के लिए विशेष डायवर्जन

- राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट और हरहुआ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसें ओवरब्रिज से आगे नहीं जाएंगी। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे की तरफ भेजा जाएगा।

- जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहे तक आएंगी। यहां से परमपुर की ओर डायवर्ट होकर थाना लोहता के रास्ते चांदपुर चौराहे तक पहुंचेंगी।

- प्रयागराज और मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहे तक ही आएंगी और वहीं से वापस कर दी जाएंगी।

- अखरी अंडरपास की ओर से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहे की तरफ नहीं जाएंगी। इन्हें मोहनसराय/डाफी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शहर के इन चौराहों पर भी रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

- नरिया तिराहे से भिखारीपुर तिराहे की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन करौंदी की ओर डायवर्ट होकर चितईपुर से जाएंगे।

- भिखारीपुर तिराहे से मण्डुवाडीह चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को सुंदरपुर-चांदपुर की ओर भेजा जाएगा।

- लहरतारा चौराहे से मण्डुवाडीह और कैंट स्टेशन की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज तिराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात सिगरा की तरफ मोड़ा जाएगा।

- आकाशवाणी तिराहे से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें सिगरा की ओर भेजा जाएगा।

- महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को महमूरगंज तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- महमूरगंज तिराहे से रथयात्रा स्कूल और लहरतारा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की ओर भेजा जाएगा।

- अमर उजाला तिराहे से लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, टेम्पो ट्रैवलर और रोडवेज बसें लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट होंगी और गोगड्डा होकर जाएंगी।

- मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

- विश्वेश्वरगंज तिराहे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें गोगड्डा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की आमजन से अपील

कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। जरूरी काम होने पर ही यात्रा करें और घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

यातायात सहायता नंबर:

- ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994

- ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

408
पेज 1 / 68