गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

‘तब का यूपी, अब का यूपी’ थीम पर TOI Youth Icons Summit 2026, प्रतिभाशाली युवाओं को मिला सम्मान

Triangle News

1 hour ago 14 views
‘तब का यूपी, अब का यूपी’ थीम पर TOI Youth Icons Summit 2026, प्रतिभाशाली युवाओं को मिला सम्मान

रिपोर्ट: Rajesh Saxena | Manya Saxena

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में The Times of India द्वारा ‘तब का यूपी, अब का यूपी’ थीम पर आयोजित TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 – UP Chapter कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और प्रदेश के बदलते परिवेश में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया यूथ आइकॉन अवॉर्ड्स’ प्रदान किए गए।

प्रतिभाओं को मिल रहे आगे बढ़ने के अवसर

कार्यक्रम के संदेश में कहा गया कि जो प्रतिभाएं पहले उपेक्षा का सामना करती थीं, उन्हें अब ‘नए उत्तर प्रदेश’ में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं। विभिन्न मंचों पर युवाओं की उपलब्धियों को पहचान और सम्मान मिलना प्रदेश में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सम्मानित युवाओं को दी बधाई

TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। सभी सम्मानित यूथ आइकॉन्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें