UP BJP में टिकटों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चर्चा! 124 विधायकों पर सवाल, 100 से ज्यादा के पत्ते कटेंगे?
Triangle News
4 weeks ago
558 views
13 Oct 2026
Triangle News Lucknow | विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। यूपी भाजपा में टिकटों को लेकर सियासी हलचल तेज! गुजरात फॉर्मूले की चर्चा के बीच दावा किया जा रहा है कि 100 से ज्यादा मौजूदा विधायकों की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है।

सूत्रों के हवाले से सामने आए दावों के मुताबिक, आंतरिक सर्वे में 124 विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। ऐसे में क्या भाजपा पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी?
पुराने विधायकों की बढ़ेगी टेंशन या मिलेगा दोबारा मौका?
फिलहाल, टिकट काटने को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इन चर्चाओं को अभी संभावित राजनीतिक रणनीति के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
बड़ा सवाल—क्या यूपी भाजपा में चुनाव से पहले होगा बड़ा उलटफेर?
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।