गुरूवार, 12 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ में भरोसे पर चोट! घर की सफाई करने वाला ही निकला चोरी का आरोपी!

Triangle News

21 minutes ago 2 views
लखनऊ में भरोसे पर चोट! घर की सफाई करने वाला ही निकला चोरी का आरोपी!

हजरतगंज के पुराना विधायक निवास में ताला और अलमारी तोड़कर आभूषण चोरी करने का पुलिस ने किया खुलासा!

10 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई

घरेलू सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर बड़ी संख्या में गहने बरामद

आखिर कैसे खुला चोरी का राज? पढ़िए पूरी खबर Triangle News Lucknow पर।

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | मान्या सक्सेना

TRIANGLE NEWS LUCKNOW | CRIME NEWS

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: हजरतगंज में घर की सफाई करने वाला ही निकला चोरी का आरोपी, CCTV से खुला राज; लाखों के गहने बरामद!

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना एवं मान्या सक्सेना Triangle News Lucknow

राजधानी / लखनऊ, 11 नवंबर 2026। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में घर का ताला और अलमारी तोड़कर आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि घर में साफ-सफाई का काम करने वाला कर्मचारी ही था।

हजरतगंज पुलिस ने आरोपी निहाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पीली और सफेद धातु के बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए हैं।

कार्यालय गए थे मकान मालिक, पीछे से घर में हुई चोरी

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को बी-ब्लॉक, पुराना विधायक निवास, हजरतगंज निवासी संतोष कुमार वर्मा सुबह अपने कार्यालय गए थे। शाम करीब 6:30 बजे घर लौटने पर उन्हें दरवाजे का अंदरूनी कुंडा टूटा मिला।

घर के भीतर पहुंचने पर लोहे की अलमारी जमीन पर गिरी हुई थी। अलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटे थे, जबकि सोने-चांदी के आभूषणों के खाली डिब्बे जमीन पर बिखरे पड़े थे।

पीड़ित की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 244/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

10 CCTV कैमरों की फुटेज ने खोला चोरी का राज

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे लगभग 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां सामने आईं। जब पुलिस ने उसकी तस्वीर मकान मालिक को दिखाई तो उन्होंने उसकी पहचान घर में साफ-सफाई करने वाले निहाल के रूप में की।

इसके बाद पुलिस ने सुराग जुटाते हुए 10 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे आरोपी निहाल पुत्र महेश, निवासी रामलीला मैदान के पास, थाना हुसैनगंज क्षेत्र, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।

### कई दिनों से चोरी की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से घर में चोरी करने की योजना बना रहा था।

7 नवंबर को घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर उसने ताला और अलमारी तोड़ी तथा उसमें रखे आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए हैं।

### चोरी के आभूषणों की बड़ी बरामदगी

पुलिस द्वारा जारी बरामदगी सूची के अनुसार, आरोपी से निम्न सामान बरामद हुआ है:

* कान के 10 जोड़ी टॉप्स, 3 जोड़ी छोटी बालियां, 2 जोड़ी झुमके और अन्य कान के आभूषण।

* पुरुष की एक और महिलाओं की तीन अंगूठियां।

* विभिन्न डिजाइन की सात चेन।

* नाक की दो कील और तीन लॉकेट।

* हरे रंग का एक पत्थर।

* सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और तीन सिक्के।

पुलिस ने आभूषणों को पीली और सफेद धातु का बताया है। बरामद सामान की कुल कीमत की आधिकारिक जानकारी प्रेस नोट में नहीं दी गई है।

### नौ सदस्यीय पुलिस टीम ने किया खुलासा

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय वर्मा, प्रदीप यादव, महिला उपनिरीक्षक सुधा दीक्षित, निशा सिंह, उपनिरीक्षक रतन शाह, हेड कांस्टेबल अनुराग यादव तथा कांस्टेबल रवि सिंह, दीपक उपाध्याय और संजय यादव शामिल रहे।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 305(ए), 331(3) के साथ बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भी बढ़ाई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ… सबसे आगे…

वीडियो

शेयर करें