### दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस में भीषण आग, धू-धूकर जली बस; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान!
Triangle News
1 hour ago
25 views
06 Nov 2026
रिपोर्ट: प्रशांत यादव
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और धू-धूकर जलने लगी।
गनीमत रही कि आग लगने की घटना के दौरान सभी यात्री समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…