वरिष्ठ छायाकार आर. बी. थापा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर; कैमरे से गढ़ी अनगिनत यादें
Triangle News
रिपोर्ट: डॉ. मंजरी श्रीवास्तव, एडिटर-इन-चीफ
Triangle News Lucknow परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि
राजधानी/लखनऊ। पत्रकारिता और छायांकन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ छायाकार श्री आर. बी. थापा अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।
आर. बी. थापा का जाना केवल एक कुशल छायाकार का बिछड़ना नहीं, बल्कि उस संवेदनशील नजर का खो जाना है, जो कैमरे के माध्यम से दुनिया के अनगिनत रंगों, भावनाओं और सच्चाइयों को तस्वीरों में जीवंत कर देती थी। उनकी खींची तस्वीरें अक्सर बिना शब्दों के भी पूरी कहानी बयां कर देती थीं।
अपने कार्य के प्रति अटूट निष्ठा, सौम्य व्यवहार और सदैव मुस्कुराता चेहरा उनकी विशिष्ट पहचान थी। सहयोगियों और परिचितों के बीच उनकी यह आत्मीय छवि हमेशा याद की जाएगी।
Triangle News Lucknow परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ छायाकार आर. बी. थापा के निधन पर Triangle News Lucknow परिवार गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और प्रियजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति!
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
सच के साथ, सबसे आगे…
जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार