शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Triangle News

1 hour ago 11 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी | लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें कुशल रणनीतिकार और संगठन शिल्पी बताते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा तथा सहकारिता क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में अमित शाह का योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने प्रभु श्री राम से केंद्रीय गृह मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री का यह शुभकामना संदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति सम्मान और उनके सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामना को दर्शाता है।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

281
पेज 1 / 47