शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

महर्षि यूनिवर्सिटी के दीक्षोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संदेश: AI पर निर्भर नहीं, अपनी प्रतिभा पर करें भरोसा

Triangle News

39 minutes ago 1 views
महर्षि यूनिवर्सिटी के दीक्षोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संदेश: AI पर निर्भर नहीं, अपनी प्रतिभा पर करें भरोसा

Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena

Triangle News Lucknow | लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महर्षि यूनिवर्सिटी, लखनऊ के सातवें दीक्षोत्सव को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अत्यधिक निर्भर होने के बजाय अपनी बुद्धिमत्ता, विवेक और रचनात्मकता का उपयोग करें।

राज्यपाल ने युवाओं से माता-पिता का सम्मान करने, वंचित बच्चों की शिक्षा में योगदान देने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां विद्यार्थियों ने AI, इंजीनियरिंग, डिजिटल संचार, वैदिक विज्ञान और उद्यमिता से जुड़ी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और रोजगारोन्मुख कौशल विकास पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का कल्याण करना है।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

282
पेज 1 / 47