गुरूवार, 12 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्य सचिव एसपी गोयल से मिले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे. एन. तिवारी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Triangle News

1 hour ago 9 views
मुख्य सचिव एसपी गोयल से मिले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे. एन. तिवारी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Report: Sanjay Mukhi

लखनऊ। प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे. एन. तिवारी ने परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा भेंट किया।

मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।

परिषद की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं। मुलाकात के दौरान उनके आत्मीय व्यवहार और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के माध्यम से दिया गया यह संदेश पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में सामने आया।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

575
पेज 1 / 96