सोमवार, 2 नवम्बर 2026 |

लखनऊ: हुसैनगंज में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Triangle News

6 hours ago 13 views
लखनऊ: हुसैनगंज में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

विशेष रिपोर्ट

Neetu Singh

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

राजधानी/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर मकान बना हुआ था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के वास्तविक आकलन की जानकारी सामने आना बाकी है।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

438
पेज 11 / 73