शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

वाराणसी में भीषण आग से मची अफरा-तफरी! 6 मंजिला इमारत में फंसे 2 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

Triangle News

14 hours ago 59 views
वाराणसी में भीषण आग से मची अफरा-तफरी! 6 मंजिला इमारत में फंसे 2 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

Report: Ajit Atul Singh | Triangle News Lucknow

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा में गुरुवार दोपहर एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग संजय प्रजापति की झाड़ू, पेंट और पैकिंग सामग्री की दुकान में लगी। पास में सतनाम सिंह की ज्वेलरी की दुकान भी स्थित थी, जिससे आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान छह मंजिला इमारत में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें