बुधवार, 11 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ में डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 27 टीमों ने 1,768 घरों का किया सर्वेक्षण

Triangle News

5 hours ago 30 views
लखनऊ में डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 27 टीमों ने 1,768 घरों का किया सर्वेक्षण

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

राजधानी / लखनऊ। राजधानी लखनऊ में वेक्टर जनित बीमारियों, विशेषकर डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कुल 1,768 घरों का सर्वेक्षण किया गया।

अभियान का संचालन नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के निर्देशन में किया गया। गठित टीमों में एनएमए, बीएचडब्ल्यू एवं क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने श्याम विहार, गाजीपुर, गौरभित, भगवंतपुरम, हनुमंतपुरम, केशव नगर, भारत नगर, मिल्लत नगर, कृष्ण लोक नगर, नंदपुरम, संत कबीर नगर, नई बस्ती, गोमती विहार, फैजुल्लागंज गांव, लक्ष्मी नगर, यश नगर, ऊंचा टोला, नया दाउदनगर, पुराना दाउदनगर और लोहरा मऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सर्वेक्षण के दौरान जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय परामर्श, जांच एवं दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। लोगों को साफ-सफाई, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के संबंध में जागरूक भी किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ में डेंगू के 3 नए पॉजिटिव मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को लखनऊ में डेंगू के तीन नए धनात्मक मरीज सामने आए हैं। इनमें चंदरनगर, इंदिरानगर और चिनहट क्षेत्र से एक-एक मरीज शामिल है। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने की अपील की है।

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों एवं अन्य बर्तनों को ढककर रखें। कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह खाली करके उसकी अच्छी तरह सफाई करें और सूखने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें।

इसके अलावा पुराने टायर, कबाड़, नारियल के खोल, अनुपयोगी बोतलों और अन्य कंटेनरों में पानी जमा न होने दें। फूलदान एवं बर्ड बाथ का पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें।

मच्छरों से बचाव के लिए अपनाएं ये सावधानियां

- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

- पूरी बांह के कपड़े पहनें।

- मच्छररोधी क्रीम का इस्तेमाल करें।

- बच्चों को मच्छरों के काटने से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें।

- दिन के समय भी मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं।

- बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श करें।

सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारियों से संबंधित जानकारी, सहयोग एवं सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, लखनऊ का कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 जारी किया है। नागरिक आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि डेंगू की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता भी जरूरी है। अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखें, पानी जमा न होने दें और जागरूक रहकर स्वयं तथा अपने परिवार को मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखें।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

581
पेज 1 / 97