बुधवार, 11 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भदोही में दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट की उद्घोषणा, घरों पर डुगडुगी बजाकर चस्पा किए गए नोटिस

Triangle News

10 hours ago 75 views
भदोही में दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट की उद्घोषणा, घरों पर डुगडुगी बजाकर चस्पा किए गए नोटिस

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

उत्तर प्रदेश | भदोही। थाना चौरी में दर्ज एक मुकदमे में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा (नोटिस) जारी की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्तों के निवास स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर विधिक प्रक्रिया के तहत डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और उनके मकानों पर नोटिस चस्पा किए।

पुलिस के अनुसार, थाना चौरी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 187/2025 में दिलीप कुमार पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी आजाद नगर, नई बाजार, भदोही तथा अंशिका गुप्ता पत्नी विजय कुमार गुप्ता, निवासी K-64/1A, गोला दीनानाथ, वाराणसी वांछित हैं। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

उक्त अभियोग भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 206(बी), 61(2) तथा NDPS एक्ट की धारा 8/21(सी), 27(क) और 29(1) के अंतर्गत पंजीकृत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, न्यायालय ASJ/FTC-II द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध BNSS की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया गया है।

डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी, मकानों पर नोटिस चस्पा

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विवेचक निरीक्षक रामनिवास सिंह, अपराध शाखा विवेचना सेल, जनपद भदोही ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों के निवास स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। इसके साथ ही धारा 84 BNSS के तहत जारी नोटिस उनके मकानों पर चस्पा किए गए।

पेश न होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई संभव

पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि तक अभियुक्तों के उपस्थित न होने की स्थिति में कानून के तहत उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

560
पेज 65 / 94