अयोध्या दीपोत्सव-2026 में राममय हुई राम की पैड़ी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य आयोजन
Triangle News
Report: Rajesh Saxena | Prashant Yadav
Triangle News Lucknow
उत्तर प्रदेश / अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित दिव्य-भव्य दीपोत्सव-2026 श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। राम की पैड़ी पर आयोजित इस भव्य समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अयोध्या धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय सनातन परंपरा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का दिव्य-भव्य दीपोत्सव रामभक्तों के लिए प्रेरणा और संदेश है कि चुनौतियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो तो सत्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
उन्होंने ‘धर्ममेव जयते’ और ‘सत्यमेव जयते’ के आदर्शों का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले संत-महात्माओं, रामभक्तों और प्रदेश की जनता का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी सहित अयोध्या धाम का वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। दीपों की रोशनी ने पूरी नगरी को आलोकित कर दिया और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना।
जय श्रीराम! सियावर रामचंद्र भगवान की जय!
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…