बुधवार, 4 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवपाल यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- 2027 में सपा करेगी बीजेपी का सफाया

Triangle News

2 days ago 518 views
शिवपाल यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- 2027 में सपा करेगी बीजेपी का सफाया

रिपोर्ट | उमेश द्विवेदी

पुरवा/उन्नाव | Triangle News Lucknow

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उन्नाव के पुरवा और भगवंतनगर दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी का सफाया कर देगी।

दौरे के दौरान सपा नेता राजेंद्र लोधी ने समर्थकों के साथ शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मंच पर चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, जिससे कुछ देर अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

MLC चुनाव में धांधली का आरोप, शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल

शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में खुलेआम बेईमानी की गई और तीन सीटों पर मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी को हराया गया। उनका दावा है कि यदि चुनाव निष्पक्ष तरीके से होता तो सपा 11 सीटों पर जीत दर्ज करती।

उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती। साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी सत्ता के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया।

यूपी के बजट और गुजरात के व्यापारियों को ठेकों पर घेरा

शिवपाल यादव ने प्रदेश के बजट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के बड़े-बड़े ठेके गुजरात के व्यापारियों को दिए जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए प्रदेश के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

2027 का चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने 2027 के विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यह केवल समाजवादी पार्टी की मांग नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की मांग है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अंगद’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी का सफाया कर देगी।

ओवैसी-रावण गठबंधन को बताया बेअसर

ओवैसी और रावण के गठबंधन को बेअसर बताते हुए शिवपाल यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस संबंध में राहुल गांधी और अखिलेश यादव फैसला करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन कायम है और आगे भी बना रहेगा।

शिवपाल यादव के इस दौरे और बयानों से उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि सियासी मैदान में विपक्ष की रणनीति और बीजेपी की तैयारियां किस दिशा में आगे बढ़ती हैं।

वीडियो

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

487
पेज 42 / 82