शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |

MLC चुनाव के नतीजों पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया, बोले– पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश, हम स्वागत करते हैं

Triangle News

4 hours ago 25 views
MLC चुनाव के नतीजों पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया, बोले– पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश, हम स्वागत करते हैं

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | मान्या सक्सेना

Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…

उत्तर प्रदेश/बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पढ़े-लिखे मतदाताओं का जनादेश बताया और इसका स्वागत किया।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता का जनादेश है। पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। जो जनादेश आ रहा है उसका हम स्वागत करते हैं।"

उन्होंने आगे विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यही पढ़े-लिखे लोग विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए बूथ तक नहीं जाएंगे, तब बूथ पर आम मतदाता ही दिखाई देगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर भी दिया बयान

राजभर के इस बयान में MLC चुनाव और विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच मतदाताओं की भागीदारी को लेकर अंतर की ओर इशारा किया गया। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

MLC चुनाव के नतीजों पर मंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां और गतिविधियां भी जारी हैं।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

405
पेज 6 / 68