गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिलेश यादव का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला, बोले— राजनीतिक कार्यकर्ता बनेंगे तो जेल जाने की तैयारी रखें!

Triangle News

2 days ago 25 views
अखिलेश यादव का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला, बोले— राजनीतिक कार्यकर्ता बनेंगे तो जेल जाने की तैयारी रखें!

विशेष रिपोर्ट | अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी / लखनऊ | Triangle News Lucknow

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें निष्पक्षता बनाए रखने की नसीहत दी और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर जेल जाने की चेतावनी दी।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपनी संवैधानिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निष्पक्षता से निर्वहन करने के बजाय सरकार और चुनाव आयुक्त के पक्ष में काम कर रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अधिकारी बनकर रहें। अगर पॉलिटिकल वर्कर बनकर रहेंगे, तो जेल जाने की तैयारी रखें।”

अखिलेश यादव के इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। उनके बयान के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निष्पक्षता तथा चुनावी प्रक्रिया में उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

अब देखना होगा कि अखिलेश यादव के इस बयान पर भाजपा और प्रदेश सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Triangle News Lucknow

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement