मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |

गोसाईगंज में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 31 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Triangle News

1 hour ago 1 views
गोसाईगंज में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 31 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, तीन टीमों ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena

राजधानी / लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित यौन अपराध के मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी का पड़ोसी है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

### बहला-फुसलाकर अपराध करने का आरोप

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले अंकित वर्मा ने उनकी करीब 14 वर्षीय बेटी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत के आधार पर थाना गोसाईगंज में मुकदमा संख्या 407/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत कार्रवाई की गई।

### तीन पुलिस टीमों ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से 2 नवंबर को आरोपी अंकित वर्मा पुत्र गौतम किशोर, निवासी ग्राम सरैया, मजरा महुराकला, थाना गोसाईगंज, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

### पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वंसथ कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

#LucknowPolice #Gosaiganj #POCSOAct #LucknowNews #CrimeNews #TriangleNewsLucknow

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

471
पेज 1 / 79