शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 |

बिहार में सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी गंगा की मिट्टी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Triangle News

1 hour ago 1 views
बिहार में सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी गंगा की मिट्टी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

विशेष रिपोर्ट

राजेश सक्सेना | मान्या सक्सेना

पटना/बिहार। बिहार सरकार गंगा नदी से निकलने वाली गाद और मिट्टी को आम लोगों तक बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि सरकार आम लोगों को मात्र 10 रुपये में गंगा की मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी। इस पहल का उद्देश्य गंगा की गाद का बेहतर प्रबंधन करने के साथ आम लोगों को सस्ती मिट्टी उपलब्ध कराना है।

10 रुपये में मिलेगी गंगा की मिट्टी

पटना में जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित ‘गंगा जल संधि : बिहार की जल सुरक्षा’ विषयक संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने गाद प्रबंधन को लेकर सरकार की योजना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गंगा सहित प्रदेश की अन्य नदियों से निकलने वाली गाद का वैज्ञानिक तरीके से निष्कासन और उपयोग किया जाएगा।

बताया गया कि त्योहारों और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए लोग मिट्टी खरीदते हैं। वर्तमान में शहरों के आसपास खेतों से मिट्टी लेने पर लोगों को 300 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। सरकार की योजना है कि गंगा की मिट्टी महज 10 रुपये में उपलब्ध कराई जाए।

ईंट-भट्ठों और निर्माण कार्यों में भी होगा इस्तेमाल

सरकार गंगा की गाद को केवल नदी से निकालने तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे उपयोगी संसाधन के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत मिट्टी का इस्तेमाल ईंट निर्माण, सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत परियोजनाओं में करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके लिए बिहार सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच समझौता करने की तैयारी है।

बाढ़ की समस्या से निपटने पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों में जमा गाद का वैज्ञानिक प्रबंधन बाढ़ की समस्या से निपटने में भी सहायक हो सकता है। बिहार में हर साल बाढ़ से बड़ी आबादी प्रभावित होती है। ऐसे में सरकार का जोर नदी के प्रवाह को बेहतर बनाने, तटबंधों को मजबूत करने और गाद के उचित निष्कासन पर है।

हालांकि, 10 रुपये में मिट्टी उपलब्ध कराने की योजना के वितरण केंद्रों, मात्रा और लागू होने की तारीख को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

Triangle News Lucknow

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

94
पेज 1 / 16