लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! महिला को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 3 आरोपी गिरफ्तार
Triangle News
विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
अपडेट | राजधानी लखनऊ। इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई तेज हो गई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में महिला के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। महिला को बांधकर पीटे जाने के आरोपों ने क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
पति की तहरीर पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला के पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर इंदिरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
सच के साथ, सबसे आगे…