सोमवार, 2 नवम्बर 2026 |

लखनऊ में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर: चोरी के मामले में चार दोषियों को 7-7 साल की सजा, बिजनौर में पुलिस की सघन चेकिंग

Triangle News

2 days ago 130 views
लखनऊ में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर: चोरी के मामले में चार दोषियों को 7-7 साल की सजा, बिजनौर में पुलिस की सघन चेकिंग

रिपोर्ट: Rajesh Saxena | Prashant Yadav

राजधानी/लखनऊ। DCP दक्षिणी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ अदालत में प्रभावी पैरवी के जरिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चोरी के मामले में चार दोषियों को सजा सुनाई गई है। वहीं त्योहारों के मद्देनजर बिजनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा और गश्त अभियान चलाया।

PGI: चोरी के मामले में चार दोषियों को सात-सात साल का कारावास

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत PGI थाना क्षेत्र के एक चोरी के मामले में अदालत ने चार दोषियों को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-20 ने 28 अक्टूबर 2026 को मुकदमा संख्या 553/22 में फैसला सुनाया। दोषियों में रामचंद्र मौर्य, मोहम्मद जीशान, रेहान उर्फ मुन्ना और सुरेश कुमार उर्फ अजय हरिजन उर्फ AJ उर्फ जुआरी शामिल हैं।

अदालत ने तीन दोषियों पर 2,500-2,500 रुपये और एक दोषी पर 1,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पुलिस के अनुसार, प्रभावी विवेचना और अभियोजन पक्ष की पैरवी से मामले में सजा सुनिश्चित हुई।

बिजनौर: त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग

त्योहारों के मद्देनजर बिजनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर गश्त व चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। यह अभियान DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में चलाया गया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

456
पेज 63 / 76