शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

गोमती नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर पुलिस अलर्ट, फीनिक्स पलासियो से टेंडर पाम हॉस्पिटल तक निरीक्षण

Triangle News

1 week ago 55 views
गोमती नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर पुलिस अलर्ट, फीनिक्स पलासियो से टेंडर पाम हॉस्पिटल तक निरीक्षण

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना

लखनऊ। गोमती नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने फीनिक्स पलासियो मॉल से टेंडर पाम हॉस्पिटल तक क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने नदी के बढ़े जलस्तर के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 1 / 36