कांग्रेस का बड़ा ऐलान: 8 अक्टूबर को ‘ब्लैक डे’, देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
Triangle News
कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पार्टी ने PCC, DCC और ब्लॉक कमेटियों को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि जंतर-मंतर की ओर मार्च के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस ने बदसलूकी की और उन्हें हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी ने भी पुलिस कार्रवाई के दौरान अपने साथ धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार से जोड़ते हुए देशभर में विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है। प्रदर्शन के केंद्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विपक्ष के आरोप भी हैं।
#Congress #BlackDay #RahulGandhi #PriyankaGandhi #JantarMantar #BreakingNews #TriangleNewsLucknow