रविवार, 1 नवम्बर 2026 |

दुबग्गा पटाखा मंडी का DCP पश्चिमी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को लेकर दुकानदारों को सख्त निर्देश

Triangle News

3 hours ago 12 views
दुबग्गा पटाखा मंडी का DCP पश्चिमी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को लेकर दुकानदारों को सख्त निर्देश

विशेष रिपोर्ट

Report: Rajesh Saxena | Prashant Yadav

राजधानी/लखनऊ। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में डीसीपी पश्चिमी ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ दुबग्गा स्थित पटाखा मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखों की दुकानों और भंडारण स्थलों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिमी ने दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन उपकरण रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही पानी और बालू से भरी बाल्टियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा।

डीसीपी ने पटाखों के भंडारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडी परिसर में धूम्रपान और आग जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध का पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी ने कहा कि आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए रास्ते पूरी तरह बाधारहित रखे जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी जारी है। पुलिस का उद्देश्य पटाखा मंडी में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और आमजन की सुरक्षा बनाए रखना है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

वीडियो

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

82
पेज 7 / 14