गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

ब्रेकिंग लखनऊ: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, एक घायल; आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार

Triangle News

2 days ago 155 views
ब्रेकिंग लखनऊ: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, एक घायल; आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार

रिपोर्ट: शिखर तिवारी | लव कुमार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायरिंग में शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी को गोली लगी। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि एक घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

निहत्थे सिपाही ने दौड़ाकर पकड़ा आरोपी

घटना के बाद पुलिसकर्मियों की कार्रवाई को लेकर सिपाही कार्तिक सिंह की चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाही कार्तिक सिंह ने कथित तौर पर निहत्थे ही आरोपी ऋषभ शुक्ला को दौड़ाकर पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि कार्तिक सिंह इससे पहले अनु अनवर हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी शरीक को पकड़ने की कार्रवाई में शामिल रहे थे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अपेक्षित है।

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह जमीन का मामला बताया जा रहा है। घटना के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी और पुलिस का बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें