बुधवार, 4 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में पुलिस का बड़ा एक्शन: आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों को लगी गोली

Triangle News

3 days ago 153 views
वाराणसी में पुलिस का बड़ा एक्शन: आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों को लगी गोली

विशेष रिपोर्ट | अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/वाराणसी | Triangle News Lucknow

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षी को गोली मारकर फरार हुए तीन कथित असलहा तस्करों को पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर .32 बोर की दो देशी पिस्टल, एक अवैध रिवॉल्वर, छह खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, आरक्षी हुआ था घायल

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात असलहा तस्करी की सूचना पर लंका पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरक्षी अमित कुमार शुक्ला घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

लौटूबीर अंडरपास के पास पहली मुठभेड़

पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए लौटूबीर अंडरपास के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी राज विश्वकर्मा गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सामनेघाट में दूसरी मुठभेड़, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद 31 अक्टूबर को पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों अंजनी नंदन झा और राजू तिवारी को भी घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, सामनेघाट की झाड़ियों में असलहे बरामद कराने के दौरान दोनों आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा (21), अंजनी नंदन झा (24) और राजू तिवारी (21) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे असलहे बेचने के इरादे से बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की और इसके बाद बिहार भागने की तैयारी में थे।

असलहे, कारतूस और स्कूटी समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

- .32 बोर की दो देशी पिस्टल

- एक अवैध रिवॉल्वर

- छह खोखा कारतूस

- दो जिंदा कारतूस

- बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कूटी

- तीन मोबाइल फोन

- 625 रुपये नकद

मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मामले में लंका पुलिस द्वारा बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement