शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

प्लॉट के नाम पर कथित धोखाधड़ी, 8 मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Triangle News

1 week ago 90 views
प्लॉट के नाम पर कथित धोखाधड़ी, 8 मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना

आशियाना पुलिस का बड़ा एक्शन, 59 वर्षीय अनुज मल्होत्रा गिरफ्तार; कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

लखनऊ। प्लॉट दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहे अनुज मल्होत्रा (59) को थाना आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आशियाना थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित था।

पुलिस के अनुसार, कई पीड़ितों की शिकायतों के बाद मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर 5 अक्टूबर की रात बंगला बाजार क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य मामलों का भी उल्लेख किया है। उसके खिलाफ आशियाना के अलावा कृष्णानगर, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर थानों में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: आरोप और आपराधिक इतिहास पुलिस प्रेस नोट पर आधारित हैं; दोषसिद्धि न्यायालय द्वारा तय होगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

205
पेज 1 / 35