रविवार, 1 नवम्बर 2026 |

DCP South के निर्देशन में लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तारों की डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश; 30 लाख के तार के साथ 6 गिरफ्तार विशेष रिपोर्ट

Triangle News

6 hours ago 55 views
DCP South के निर्देशन में लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तारों की डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश; 30 लाख के तार के साथ 6 गिरफ्तार  विशेष रिपोर्ट

DCP South के निर्देशन में लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तारों की डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश; 30 लाख के तार के साथ 6 गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट

Rajesh saxena manya saxena

राजधानी/लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में लखनऊ पुलिस ने विद्युत तारों की डकैती करने वाले कथित अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना सरोजनीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के 50 बंडल विद्युत तार, 69 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, गैंग निर्माणाधीन भवनों और बंद मकानों की रेकी कर विद्युत तार चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। करीब 120 से 150 CCTV कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

उदा देवी महिला बटालियन के निर्माणाधीन परिसर में हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात दरोगाखेड़ा स्थित निर्माणाधीन उदा देवी महिला बटालियन परिसर के स्टोर रूम का ताला तोड़कर बिजली के तार के 50 कार्टून ले जाए गए थे। इस संबंध में 28 अक्टूबर को थाना सरोजनीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

छह आरोपी गिरफ्तार, 50 बंडल तार बरामद

पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष सिंह उर्फ मनीष सिसौदिया, राहुल सिंह उर्फ बड्डा, वकील, महताब, अतुल सिंह और कुलदीप सिंह शामिल हैं। इनके कब्जे से 50 बंडल विद्युत तार, 69 हजार रुपये नकद और दो वाहन बरामद किए गए।

गार्ड को बंधक बनाकर वारदात करने का आरोप

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे निर्माणाधीन भवनों और बंद मकानों की रेकी करते थे। आरोप है कि वारदात वाली रात सुरक्षा में तैनात गनमैन और उसके साथी को डराकर बंधक बनाया गया तथा उसकी बंदूक लेकर गोदाम से तार लूटे गए।

गोसाईगंज की वारदात का भी खुलासा

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गोसाईगंज और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में भी विद्युत तार चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस अन्य साथियों और चोरी के शेष माल की तलाश कर रही है।

पुलिस टीम को मिला 25 हजार रुपये का पुरस्कार

इस कार्रवाई में थाना सरोजनीनगर पुलिस और डीसीपी दक्षिणी की सर्विलांस टीम शामिल रही। सफल अनावरण पर पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

वीडियो

शेयर करें