शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन! 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 6 निर्माण सील

Triangle News

1 hour ago 1 views
लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन! 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 6 निर्माण सील

सुशांत गोल्फ सिटी से चिनहट तक एलडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बिना नक्शे के निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा!

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | Triangle News Lucknow

लखनऊ। राजधानी में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर एलडीए का बड़ा प्रहार! लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में करीब 65 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। वहीं, शहर के अलग-अलग इलाकों में 6 अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में प्रवर्तन जोन-1 और जोन-5 की टीमें मैदान में उतरीं। कार्रवाई सुशांत गोल्फ सिटी, गोमती नगर विस्तार, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर, खुर्रमनगर और चिनहट तक पहुंची।

65 बीघा में बुलडोजर, पांच प्लाटिंग पर कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक, मलूकपुर, बक्कास, सरसवां और अहिमामऊ में करीब 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में राम अवतार, ए.के. सिंह, सुनील यादव, अक्षय सिंह, राकेश, लक्ष्मण मिश्रा व अन्य से संबंधित प्लाटिंग शामिल बताई गईं।

छह निर्माण सील, कई इलाकों में कार्रवाई

गोमती नगर विस्तार में दो बहुमंजिला भवनों को सील किया गया। वहीं, सर्वोदय नगर में विकास भवन के पास, इंदिरा नगर के पानी गांव, खुर्रमनगर के अबरार नगर और चिनहट की दयाल रेजीडेंसी में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के अनुसार, इन चार स्थानों पर कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था।

❓ अब बड़ा सवाल—अवैध प्लाटिंग पर कब लगेगी पूरी लगाम?

एलडीए की कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर स्थायी रोक कैसे लगेगी? क्या जमीन खरीदने से पहले लोग संबंधित भूखंड और लेआउट की वैधता की जांच कर रहे हैं?

Triangle News Lucknow की अपील: जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले एलडीए से लेआउट की स्वीकृति और संबंधित दस्तावेजों की जांच जरूर करें।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 1 / 36