मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

BHU में 31 अक्टूबर से ‘रिकॉन 2026’ का आगाज: देशभर के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ जुटेंगे, AI और आधुनिक इमेजिंग तकनीकों पर होगा मंथन

Triangle News

3 days ago 303 views
BHU में 31 अक्टूबर से ‘रिकॉन 2026’ का आगाज: देशभर के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ जुटेंगे, AI और आधुनिक इमेजिंग तकनीकों पर होगा मंथन

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में रेडियोलॉजी और इमेजिंग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों तथा नई चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘रिकॉन 2026’ का आयोजन 31 अक्टूबर से किया जाएगा। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 38वां वार्षिक सम्मेलन बीएचयू के इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (IUCTE) में आयोजित होगा।

सम्मेलन का उद्घाटन 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में BHU के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि होंगे। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार सम्मेलन के संरक्षक हैं।

देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

आयोजन अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, आयोजन सचिव प्रो. ईशान कुमार और वैज्ञानिक संयोजक प्रो. आशीष वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

इसमें एम्स नई दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, एम्स रायपुर, एसजीपीजीआई लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, निमहांस बेंगलुरु और एसएमएस जयपुर सहित कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

तीन सभागारों में होंगे व्याख्यान और प्रशिक्षण कार्यशालाएं

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान तीन सभागारों में विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चाएं और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

प्रमुख विषयों में शामिल हैं:

- ब्रेन ट्यूमर और स्ट्रोक की आधुनिक इमेजिंग।

- लिवर कैंसर का बिना ऑपरेशन उपचार।

- स्तन कैंसर की जांच और पहचान।

- हृदय की एमआरआई तकनीक।

- पेट, हड्डियों और जोड़ों की इमेजिंग।

- बच्चों से संबंधित रोगों की रेडियोलॉजी जांच।

- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेक्ट्रल सीटी।

- विकिरण सुरक्षा और पीसीपीएनडीटी अधिनियम।

KGMU के डॉ. अनित परिहार देंगे प्रतिष्ठित पन्नालाल ओरेशन

सम्मेलन में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के डॉ. अनित परिहार प्रतिष्ठित पन्नालाल ओरेशन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों के शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में रेडियोलॉजी क्विज और विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी आयोजित किए जाएंगे।

आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के आदान-प्रदान का मिलेगा मंच

आयोजकों के अनुसार, ‘रिकॉन 2026’ रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग के क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों, आधुनिक निदान विधियों और उपचार से जुड़ी प्रगति को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इससे विशेषज्ञों, चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों को नवीनतम तकनीकी जानकारियों से परिचित होने तथा अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement