कृष्णानगर में महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल
Triangle News
2 weeks ago
124 views
29 Sep 2026
लखनऊ। कृष्णानगर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने महिला हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी भोला राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 15 सितंबर को राधा की हत्या के मामले में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस ने करीब 150–170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
नोट: मुठभेड़ और बरामदगी से संबंधित विवरण पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित हैं।