शनिवार, 7 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनतेरस-दीपावली पर जाम से निपटने के लिए सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, 4 दिन तक 80% पुलिस फोर्स संभालेगी यातायात व्यवस्था

Triangle News

2 hours ago 55 views
धनतेरस-दीपावली पर जाम से निपटने के लिए सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, 4 दिन तक 80% पुलिस फोर्स संभालेगी यातायात व्यवस्था

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

Triangle News Lucknow

उत्तर प्रदेश / वाराणसी। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं भाईदूज के त्योहारों पर शहर में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। त्योहारों के दौरान जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल स्वयं सड़कों पर उतरे और प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं जाम संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

पुलिस आयुक्त ने कचहरी से भोजूबीर तथा मरीमाई से रथयात्रा तक प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण, पार्किंग की स्थिति और यातायात संचालन में आ रही बाधाओं का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अगले चार दिनों तक सड़क पर रहेंगे पुलिस अधिकारी

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी चार दिनों तक सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं सड़कों पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे। केवल कार्यालयों में बैठकर समीक्षा करने के बजाय मौके पर पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

प्रत्येक थाने की 80 प्रतिशत पुलिस फोर्स सड़कों पर रहेगी

Advertisement
Advertisement

त्योहारों के दौरान पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाने की उपलब्ध पुलिस फोर्स का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा सड़कों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी पर तैनात रहे। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर होगी कार्रवाई

पुलिस आयुक्त ने दुकानों के सामने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण, ठेले, खोमचे एवं अन्य अवरोधों को हटवाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी और यातायात निरीक्षक संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पैदल यात्रियों एवं वाहनों के आवागमन को बाधा मुक्त रखेंगे।

इसके अलावा पुलिस आयुक्त की पहल पर लागू कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। निर्धारित रंगों के अनुसार ही वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दुकानदारों की भी तय होगी जिम्मेदारी

बाजारों के दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाएगा कि वे अपने ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही कराएं। दुकानों के सामने सड़क पर वाहन खड़े कराकर यातायात बाधित करने वालों को चेतावनी देने के साथ नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर कार्रवाई की जाएगी।

गलत दिशा और नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती

प्रमुख पार्किंग स्थलों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में वाहन चालकों को नजदीकी वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जाएगा। बाजारों में आवश्यकतानुसार पार्किंग एवं मार्ग संबंधी संकेतक लगाने और यातायात कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन रोकने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ता रखना अनिवार्य

त्योहारों के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव के बावजूद एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख मार्गों को बाधा मुक्त रखने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों का नियमित भ्रमण एवं पैदल गश्त करने को कहा गया है। यातायात संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त की दो टूक—व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आगामी चार दिनों तक सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ फील्ड में रहेंगे। यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और पार्किंग प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखें।

वाराणसी पुलिस की आमजन और व्यापारियों से अपील

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस प्रशासन ने सभी से सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

518
पेज 19 / 87