राष्ट्रीय एकता दिवस पर ADG प्रवीण कुमार ने सरदार पटेल को किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
Rajesh saxena prashant yadav
राजधानी/लखनऊ। देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को एडीजी लखनऊ जोन श्री प्रवीण कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एडीजी प्रवीण कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सशक्त, एकजुट एवं अखंड भारत के निर्माण के लिए विशेष रूप से शपथ दिलाई।
एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और देश की एकता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।