शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |

हजरत हाजी वारिस अली शाह के सालाना उर्स में देवा पहुंचे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश

Triangle News

3 hours ago 6 views
हजरत हाजी वारिस अली शाह के सालाना उर्स में देवा पहुंचे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश

रिपोर्ट: प्रशांत यादव

Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…

लखनऊ/देवा शरीफ। हजरत हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के अवसर पर दुनियावी तलबगार के दीवाने, राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संयोजक मोहम्मद आफाक, इमामिया एजुकेशन ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अली हुसैन क़ुम्मी और इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी फहीम सिद्दीकी देवा शरीफ पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह पर हाजिरी देकर अपनी अकीदत और मोहब्बत का इजहार किया तथा हजरत को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

हजरत की शिक्षाएं मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम

इस अवसर पर मोहम्मद आफाक ने कहा कि हजरत हाजी वारिस अली शाह की शिक्षाएं मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे, अमन और धार्मिक सद्भाव का संदेश देती हैं। देवा शरीफ ऐसी रूहानी सरजमीं है, जहां हर साल विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोग पूरी अकीदत और एहतराम के साथ पहुंचते हैं। यहां लोग धर्म और मजहब के भेदभाव से ऊपर उठकर रूहानी सुकून हासिल करते हैं और आपसी मोहब्बत को मजबूत करते हैं।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है देवा शरीफ

मौलाना अली हुसैन क़ुम्मी ने कहा कि हजरत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह सदियों से भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और साझा संस्कृति की प्रमुख पहचान रही है। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के मानने वाले समान अकीदत के साथ हाजिरी देते हैं। यह भारत की सांस्कृतिक एकता, आपसी सम्मान और धार्मिक सद्भाव की खूबसूरत मिसाल है।

सूफी संतों की शिक्षाओं को अपनाने की अपील

हाजी फहीम सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा दौर में समाज में नफरत और दूरियां बढ़ाने की कोशिशों के बीच सूफी संतों की इंसानियत पर आधारित शिक्षाओं को आम करना बेहद जरूरी है। सूफी बुजुर्गों ने हमेशा इंसानियत की सेवा, मोहब्बत, सहिष्णुता और अमन का पैगाम दिया है। उनकी शिक्षाओं पर अमल करके समाज में विश्वास और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

अंत में मोहम्मद आफाक ने आमजन से अपील की कि वे सूफी संतों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं, एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें तथा देश में अमन, मोहब्बत, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएं।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

390
पेज 4 / 65