बोनस की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों में खुशी, प्राविधिक शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार; DA जारी करने की भी उठाई मांग
Triangle News
Report: Sanjay Mukhi
Triangle News Lucknow
राजधानी / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा किए जाने का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। इस घोषणा पर प्राविधिक शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ (उ0 प्र0) के प्रदेश अध्यक्ष मारुत कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष मारुत कुमार सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने का सरकार का निर्णय दीपावली के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी हितों के प्रति सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
बोनस की घोषणा से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कर्मचारी संगठन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
महंगाई भत्ता (DA) जारी करने का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग
मारुत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार से कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ता (DA) जारी किए जाने संबंधी शासनादेश भी शीघ्र निर्गत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच DA जारी होने से राज्य कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सकेगी।
प्राविधिक शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ (उ0 प्र0) ने बोनस की घोषणा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारी हितों के प्रति इसी प्रकार सहयोग एवं संवेदनशीलता बनाए रखेगी।
ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…