बुधवार, 4 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में सिगरा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, गुलाब बाग में हटवाया अतिक्रमण; 3 वाहन सीज

Triangle News

5 hours ago 18 views
वाराणसी में सिगरा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, गुलाब बाग में हटवाया अतिक्रमण; 3 वाहन सीज

सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस की पहल से स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

विशेष रिपोर्ट

अजीत अतुल सिंह | Triangle News Lucknow

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पैदल गश्त और अतिक्रमण मुक्त सड़क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिगरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यापक पैदल गश्त की।

गुलाब बाग में विशेष अभियान, सड़क से हटवाए वाहन

स्थानीय संभ्रांत नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गुलाब बाग मोहल्ले में विशेष रूप से पैदल गश्त की। इस दौरान पाया गया कि करीब एक दर्जन वाहन सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए थे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर वाहन स्वामियों को चेतावनी दी और सड़क पर खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली।

मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, एक हाथ से वाहन चलाते हुए दूसरे हाथ में मोबाइल फोन पकड़कर असुरक्षित तरीके से यात्रा करने वाले तीन वाहनों को सीज किया गया।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : शिवाकांत मिश्र

प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाना और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

Triangle News Lucknow

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

471
पेज 11 / 79