त्योहारों से पहले पूर्वी जोन पुलिस अलर्ट, एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पाण्डेय ने संभाली कमान
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी / लखनऊ
Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…
आगामी त्योहारों को देखते हुए राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पूर्वी जोन पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ विकासनगर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
टेढ़ी पुलिया चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
पैदल गश्त के दौरान एसीपी ने टेढ़ी पुलिया चौराहे पर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही सड़क किनारे बेढंगे तरीके से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसीपी ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। इस दौरान माइक से अनाउंसमेंट कर आम लोगों और व्यापारियों से सड़क खाली रखने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
सर्राफा और पटाखा दुकानों के स्थानों का निरीक्षण
त्योहारों के मद्देनजर एसीपी अतुल कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र की सर्राफा दुकानों और उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां पटाखों की दुकानें लगाए जाने की संभावना है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आगामी दिनों में भी क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाए जाने की तैयारी है।
Triangle News Lucknow
सच के साथ, सबसे आगे…