गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

सिंगापुर के निवेशकों से CM योगी की बड़ी बैठक! यूपी में हजारों करोड़ के निवेश पर नजर, इन सेक्टरों में खुलेंगे नए अवसर

Triangle News

3 hours ago 33 views
सिंगापुर के निवेशकों से CM योगी की बड़ी बैठक! यूपी में हजारों करोड़ के निवेश पर नजर, इन सेक्टरों में खुलेंगे नए अवसर

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों और निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण और सतत अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान किया गया।

लॉजिस्टिक्स से सेमीकंडक्टर तक, इन क्षेत्रों पर निवेशकों की नजर

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, अर्बन प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश की इच्छा जताई। इन क्षेत्रों में संभावित निवेश से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं बन सकती हैं।

₹60,000 करोड़ के निवेश समझौतों का जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में बताया कि फरवरी 2026 में सिंगापुर यात्रा के दौरान लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि सिंगापुर रोडशो के दौरान निवेशकों को दिया गया Safety, Stability & Speed का भरोसा प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

MoU से उत्पादन तक, अब जमीन पर निवेश उतारने पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल समझौता ज्ञापनों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराना है। इसके लिए MoU से मैन्युफैक्चरिंग और ग्राउंडब्रेकिंग से प्रोडक्शन तक की प्रक्रिया में निवेशकों के साथ संवाद और समन्वय पर जोर दिया जा रहा है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि सिंगापुर के निवेशकों की रुचि कितनी जल्दी वास्तविक परियोजनाओं, औद्योगिक इकाइयों और रोजगार के अवसरों में बदलती है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

371
पेज 7 / 62