रविवार, 8 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुतात्मा दिवस पर लखनऊ में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर, 9 यूनिट रक्त एकत्र; 30 लोगों की रक्तदाता सूची तैयार

Triangle News

1 day ago 121 views
हुतात्मा दिवस पर लखनऊ में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर, 9 यूनिट रक्त एकत्र; 30 लोगों की रक्तदाता सूची तैयार

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ

राजधानी / लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले रामभक्तों की स्मृति में हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखनऊ दक्षिण की ओर से रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 6 नवंबर 2026 को सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कुल 9 यूनिट रक्तदान किया गया, जबकि 30 लोगों की रक्त संबंधी जानकारी संकलित कर रक्तदाता सूची तैयार की गई।

मानव सेवा के लिए रक्तदान का संकल्प

कार्यक्रम के आयोजक एवं बजरंग दल के जिला संयोजक एडवोकेट शुभम सिंह गौर ने कहा कि हुतात्माओं का त्याग और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके स्मरण में मानव सेवा के कार्यों में सहभागिता करना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। इसी दिशा में रक्तदान के साथ रक्तदाता सूची तैयार करने का प्रयास भी किया गया है।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिविर में विभाग सह संयोजक अमरेंद्र, जिला मंत्री धीरज सोनकर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक एडवोकेट शुभम सिंह गौर, जिला संस्कार प्रमुख संजीव मिश्रा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सायंम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हर्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। हुतात्माओं की स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्य में कार्यकर्ताओं ने मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

536
पेज 22 / 90